Home उत्तराखंड जल उगाओ अभियान के तहत किये पौध रोपण

जल उगाओ अभियान के तहत किये पौध रोपण

25
0

जोशीमठ :आजादी अमृत उत्सव के अवसर पर जल उगाओ अभियान के तहत 105 पौधों का रोपण किया गया उरगम घाटी जोशीमठ चमोली जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्थानीय लोगों का तभागीदारी आवश्यक है आज ग्राम पंचायत भेटा के पिलखी गाँव की महिला मंगल दल सामाजिक संगठन जनदेश कल्प भरकी पीएसआई के संयुक्त तत्वाधान मैं पिलखी मँगरा तोक के जल स्रोत के जलागम क्षेत्र में सघन पौधारोपण का काम किया गया सामाजिक संगठन के द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न किया गया उसमें चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर शहीद श्री देव सुमन जी को याद किया गया उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।वाँज, पदम,अगू खडिक आदि के 105 पौधों का रोपण किया गया वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य जल उगाओ अभियान 2022 का हिस्सा रहा है इस कार्यक्रम में अलकनंदा भूमि संरक्षण के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है रेंज अधिकारी पीएस बुटोला ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि नमी संरक्षण और पौधारोपण से चारा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिससे स्रोतों में भी पानी बड़ेगा। पिछले दिनों इस जलागम क्षेत्र में 868जल तलैया का निर्माण किया गया था उससे निकलने वाली मिट्टी को रोकने के लिए पौधारोपण आवश्यक था जिससे कि मिट्टी बनी रहे।जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि विगत 15 वर्षों से ” जल उगाओ” अभियान का संचालन किया जा रहा है जिससे जैव विविधता सुरक्षित रह सके अभियान आगे भी जारी रहेगा इस अभियान के वीज बम अभियान को भी बढ़ावा दिया जाएगी कार्यक्रम में नव निर्वाचित महिला मंडल अध्यक्ष आशा देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी पँवार प्रीति देवी आंगनबाड़ी शिक्षिका दीपा देवी ग्राम संगठन के नंदा सिंह नेगी राजेंद्र सिंह सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।