Home उत्तराखंड रैणी गांव में कोविड 19 टीम के सहयोग से पौधरोपण

रैणी गांव में कोविड 19 टीम के सहयोग से पौधरोपण

22
0

जोशीमठ: 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर गौरा देवी के कर्मभूमि रैणी मे कोविड -19 टीम चमोली के सहयोग से ग्राम पंचायत रैणी,नन्दादेवी नैशनल पार्क ,अलकनन्दा भूमि सरंक्षण के सयुक्त तत्वाधान मे गौरा देवी जी के याद में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।जिसमें इमारती व फलदार पौधा का रोपण किया गया।

इस अवसर पर नन्दा देवी नैशनल पार्क के DFO श्री नन्दा बल्लभ शर्मा,पूर्व DFO लक्ष्मण सिंह रावत,DFO अलकनन्दा के सर्वेश दुवे,वन क्षेत्र अधिकारी श्री आर0 एस0 बुटोला,कोविड -19 टीम के सदस्य सर्व श्री बैशाख सिंह रावत, डॉ0 त्रिलोक सिंह रावत,श्री धन सिंह बिष्ट,श्री धन सिंह घरिया पेड़ वाले गुरु जी,श्री नन्दन सिंह रावत,श्री मोहन सिंह राणा ,श्री धर्मेंद्र नेगी बेनाकुली, जन मैत्री के सयोजक श्री प्रदीप चौहान, पुष्कर सिंह राणा ग्राम प्रधान क़ागा,गरपक महिला मंगल दल अध्यक्षा श्रीमती बिना देवी,युवक मंगल दल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,वृक्षामित्री श्रीमती बाली देवी, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्षा मालकी देवी,रैणी गॉव के सरपंच श्री सुरेंद्र सिंह राणा व समस्त ग्राम सभा रैणी के लगभग 150 लोगो नर प्रतिभाग किया।