Home उत्तराखंड पंजाब की कांग्रेस सरकार इस्तीफा दे—रघुवीर बिष्ट

पंजाब की कांग्रेस सरकार इस्तीफा दे—रघुवीर बिष्ट

40
0

भाजपा कार्यकर्ताओं मैं भारी आक्रोश फूका पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद चमोली के सभी 18 मंडल मुख्यालयों में पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाकर जोरदार आक्रोश व्यक्त किया। बताते चलें कि विगत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र की सुरक्षा काफिले पर जिस प्रकार से सेंट लगाई गई उस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए बस स्टैंड गोपेश्वर में पुतला दहन किया वही जनपद के सभी मंडल मुख्यालयों में भी पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह सबसे बड़ा खतरा है कि चुनी हुई सरकार एवं सरकार के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री जैसे मुख्य सेवक की सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर सकते हैं तो ऐसी सरकारों से क्या अपेक्षा की जाए कि वह जनता की सुरक्षा कर पाएंगे उन्होंने कहा कि जहां एक और चंद किलोमीटर पर पाकिस्तान बॉर्डर है वही पंजाब की कांग्रेस सरकार असंवेदनशील होकर देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही बरत कर अपनी नाकामी को उजागर किया है उन्होंने कहा कि पूरे देश में जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री हैं जन सेवा कर रहे हैं उस से बौखलाई कांग्रेस हताश और निराश होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही है इस अवसर पर बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं की हम घोर निंदा करते हैं और जवाबदेही कांग्रेस पार्टी की सरकार की बनती है कांग्रेस पार्टी को और उनकी सरकारों को जवाब देना होगा समय-समय पर जनता इसका जवाब देगी इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने के लिए देश के राष्ट्रपति से गुहार लगाई।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल जिला महामंत्री नवल भट्ट जिला मंत्री भागीरथी कुंजवाल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट संजय कुमार अमित मंडी कला पाठक महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्धन मैथानी मंडल अध्यक्ष पीपलकोटी नगर राजेंद्र हटवाल विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह झिंक्वाण जिला उपाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल जुला देवी डॉक्टर एचपी मंगाई क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे