चमोली। जनपद चमोली के दूरस्थ विकासखंड देवाल के कुंनार -गेस मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंनार के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए केल नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन नदी में समा गया है,
स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में (तीन घायl)एक महिला और एक बच्चा घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर छिटक गए हैं। दोनों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं वाहन में सवार अन्य लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि महावीर बिष्ट ने बताया कि जिन लोगों ने वाहन को गिरते हुए देखा है, उनके साथ ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक स्थिति और हताहतों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
दुर्घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन, पुलिस तथा राहत-बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








