Home राजनीति प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने दिखाया जोर, कहीं शक्ति प्रदर्शन...

प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने दिखाया जोर, कहीं शक्ति प्रदर्शन तो कही घर घर जाकर किया प्रचार

17
1

उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस व आप सहित अन्य राजनीतिक दल के प्रत्याशियों ने चुनावी तिथि नजदीक आने पर चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी गांव-गांव में प्रचार अभियान में जुटे हैं। शहरी क्षेत्र में भी रैली निकालकर पार्टी के समर्थक माहौल बनाने की कोशिश में लगे हैं। जिले की पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री सीट पर चुनाव प्रचार अंतिम दिनों में जोर पकड़ने लगा है। पुरोला में भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल और कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद गांव-गांव में डोर टू डोर प्रचार कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसके अलावा यहां आप, बसपा और सपा जैसी सियासी पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार में खासा पसीना बहा रहे हैं। यमुनोत्री विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत और कांग्रेस से दीपक बिजल्वाण भी जनता के बीच जोरदार सक्रियता के साथ प्रचार अभियान में जुटे हैं। वही, आज निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल व भाजपा ने अपने अपने समर्थकों के साथ बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र मे शक्ति प्रदर्शन किया, संजय डोभाल के समर्थन में जुटे लोगों के हुजूम को देखकर कंही न कंही राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशीयों की चिंता जरूर बढ़ी है। इधर, गंगोत्री विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रत्याशी विजयपाल सिंह सजवाण गांव में खुद तो शहर में समर्थकों को प्रचार को जिम्मा संभाले हुए हैं और लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान और आप के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। वैन के माध्यम से ये सभी प्रत्याशी यहां लगातार चुनाव प्रचार को गति देने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उक्रांद से जसबीर असवाल, बसपा से बुद्धि लाल और भाकपा प्रत्याशी महावीर भट्ट भी जनता के बीच जनसंपर्क में जुटे हैं।

Comments are closed.