Home उत्तराखंड यात्रियों के लिए देवदूत बनी चमोली पुलिस

यात्रियों के लिए देवदूत बनी चमोली पुलिस

49
0

, कर्णप्रयाग: चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों के सामने मौसम ने परेशानी खड़ी कर दी है , ऐसे में यात्रा पर आए यात्रियों के लिए नारायणबगड़ से तीन किलोमीटर कर्णप्रयाग की तरफ एक यात्री वाहन खराब हो गया है। यात्रियों ने पुलिस सहायता मांगी। मिलते ही सूचना तत्काल च नारायणबगड़ से पुलिस बल भारी बारिश होने के बावजूद टॉर्च की रोशनी में यात्रियों के द्वारा बताये स्थान पर पहुँचे। यात्रियों के द्वारा बताया गया कि उनका वाहन खराब हो गया है। जिससे वे आगे नहीं जा पा रहे। सभी यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया गया व यात्रियों को सुरक्षित नारायणबगड़ लाया गया। जिसके पश्चयात पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रियों की रहने व भोजन की व्यवस्था की गयी। सभी यात्रियों द्वारा पुलिस कर्मीयों का इस संकट की घड़ी में सहायता करने हेतु आभार प्रकट किया गया