Home उत्तराखंड नंदप्रयाग घाट सड़क के लिए आंदोलन कारियो ने लाठीचार्ज को लेकर फूंका...

नंदप्रयाग घाट सड़क के लिए आंदोलन कारियो ने लाठीचार्ज को लेकर फूंका पुतला

38
0

घाट-नंदप्रयाग सड़क डेढ लेन चौडीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अंदोलनकारियों ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने पुलिस पर आंदोलनकारियों को बदनाम करने और महिला आंदोलनकारियों का जांच के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वहीं आंदोलनकारियों ने मांग पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
घाट-नंदप्रयाग सड़क के डेढ लेने चौड़ीकरण की मांग को लेकर टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल और घाट के ग्रामीणों की ओर से 91 दिनों से चल रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों को लेकर की जा रही पोस्ट पर सवाल खड़े करते हुए आंदोलनकारियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय व्यापारी रमा भंडारी और ईशा रावत ने दीवालीखाल लाठीचार्ज मामले की जांच के नाम पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। शुक्रवार को अनशन पर बैठे सुशील कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उसे चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। जबकि राम सिंह रावत ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है। जबकि ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कठैत, मोहन दानू और कृष्णा मैंदोली भी अनशन पर डटे हुए हैं। इस मौके पर अवतार भंडारी, आदित्य सिंह, रणजीत सिंह, दर्शन सिंह, अम्बी देवी आदि मौजूद थे।