Home राजनीति महंगाई के खिलाप कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई के खिलाप कांग्रेस का प्रदर्शन

21
0

बढती महंगाई के खिलाफ सड़कों में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
गैस सिलेंडर सर पर लेकर किया विरोध
गोपेश्वर सवाददाता।
जिला मुख्यालय गोपेेश्वर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिनोंदिन बढ़ती महंगाई के विरोध में गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फंूककर डीजल, पैट्रोल, रसोई गैसों के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जूलूस निकाल कर मुख्यबाजार से मंदिर मार्ग होते हुए मुख्य तिराहे पर पुतला दहन किया। वक्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोलके दाम दिनोंदिन बढ रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है। सभी सरकारी संस्थानों को प्राइवेट सेक्टर में दिया जा रहा है। जिला प्रवक्ता विकास जुग्ररान ने यह भी कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी से भाजपा सरकार में दहशत बनी हुई है। जिस प्रकार भाजपा सरकार ने बल पूर्वक राजेंद्र भंडारी को बदरीनाथ धाम में जाने से रोका है यह सरकार की नाकामिया बताती है। जबकी पूर्व में भाजपा सरकार व अन्य पार्टी के नेता भी बदरीनाथ धाम में जाकर सोशियल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड भी की जा सूची है। लेकिन पूर्व काबिना मंत्री को पाडूकेंश्वर में रोक कर भाजपा सरकार अपनी नाकामिया छूपा रही है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी, मुकुल बिष्ट, प्रभाकर भटट, आनंद सिंह पंवार, योगेद्र बिष्ट, युद्धविर बर्तवाल आदि कार्याकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन—