Home राजनीति 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वा एपिसोड प्रत्येक बूथ...

30 अप्रैल को मन की बात का 100 वा एपिसोड प्रत्येक बूथ पर सुना जाएगा- रघुवीर बिष्ट

9
0

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गोपेश्वर एवं दसौली मंडल की संयुक्त बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर के सहकारिता सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल रविवार को 11:00 बजे अंतिम रविवार को होना है कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 100 से अधिक की संख्या में सुनेंगे। इस कार्यक्रम के निमित्त संबंधित मंडलों के प्रदेश पदाधिकारी ,मंडलों के पदाधिकारी ,जिलों के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक व बूंथों के अध्यक्ष व बूथ प्रभारी उपस्थित रहे। सभी बूथों पर सफल कार्यक्रम हो उसके लिए सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को शक्ति केंद्रों पर बैठक कर कार योजना तैयार करने के लिए रूपरेखा तय की गई इतना ही नहीं यह भी विचार किया गया कि नगर मंडलों में कार्यकर्ता आमंत्रण कार्ड छप कर भी कार्यकर्ताओं को एक स्थान पर एकत्रित करने के लिए घर घर जाकर आमंत्रण दे सकते हैं वही जिन स्थानों पर टेलीविजन की व्यवस्था नहीं हो पाएगी उन स्थानों पर रेडियो अथवा मोबाइल के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा और कार्यकर्ता कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात नमो ऐप के माध्यम से अपने कार्यक्रम स्थल की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्रप्रयाग जनपद के सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक अनुशासित दल के कार्यकर्ता हैं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही आज पार्टी का विराट रूप सबके सामने है और हमारे कार्यकर्ता मनोभाव से जिस कार्य को करते हैं तो हमें सफलता भी अवश्य मिलती है हम सबको मन की बात के100 वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाना है इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया कि सभी बूथों पर मन की बात का कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। वही इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला महामंत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर तैयारी बैठकों का जायजा ले और कहीं पर कोई कठिनाई होने पर शीर्ष नेतृत्व एवं हमको अवगत कराएं इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दसौली बल्लभ प्रसाद थपलियाल नगर मंडल अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह राणा पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट पूर्व प्रमुख एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदन सिंह बिष्ट भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल राकेश खनेडा नंदी राणा दीपा तिवारी दीपा रावत महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ज्योती मैठाणी ,शशि सेमवाल सतेश्वरी टम्टा युवा सुधा बिष्ट मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक भट्ट गजेंद्र सिंह असवाल मनदीप सिंह फरस्वान डॉक्टर एचपी मंमगाई उर्मिला नोटियाल,अरुणा भट्ट शुशील देवी रावत, दीपा मोलफा,मोहन असवाल,धोली देवी, गोविन्द बजवाल, पूर्व सैनिक नन्दन बिष्ट दीपक टम्टा मंडल महामंत्री प्रदीप बर्तवाल वीरेंद्र सिंह रावत एवं कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री उमेश भट्ट ने किया।