चमोली। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आधी रात से जारी तेज बारिश के चलते नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग विकासनगर के समीप मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
लगातार बारिश के कारण मार्ग पर मलबा आने का खतरा बना हुआ है, जिससे यात्रियों के लिए आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। मार्ग बंद होने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन की ओर से जल्द ही मशीनरी भेजकर मार्ग को खोलने की बात कही गई है।
मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग रास्ते में वाहन बदलकर अपना सफर पूरा करने को मजबूर हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से भी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऐसे में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो क्षेत्र में सड़क संपर्क और प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








