Home उत्तराखंड कर्णप्रयाग-नगरासू निहंग प्रकरण की जांच चमोली को सौंपने की मांग, जिला पंचायत...

कर्णप्रयाग-नगरासू निहंग प्रकरण की जांच चमोली को सौंपने की मांग, जिला पंचायत सदन में प्रस्ताव पारित

34
0

गोपेश्वर/चमोली। कर्णप्रयाग एवं नगरासू में हुए निहंग विवाद की जांच हरिद्वार जनपद को सौंपे जाने के विरोध में जिला पंचायत चमोली ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर जांच चमोली अथवा रुद्रप्रयाग जिले को सौंपने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट ने सदन की कार्यवाही के दौरान कहा कि सरकार इस गंभीर मामले को हल्के में ले रही है। उन्होंने कर्णप्रयाग घटना की जांच स्थानीय परिस्थितियों और तथ्यों को ध्यान में रखते हुए चमोली या रुद्रप्रयाग जिले को सौंपने की मांग उठाई।
सुरेश बिष्ट ने नगरासू प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि निहंगों द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचाया गया, प्रशासन और पुलिस पर पथराव किया गया तथा चार दिनों तक भय और आतंक का माहौल बना रहा। इसके बावजूद संबंधित लोगों को बाइज्जत बरी किए जाने पर उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उत्तराखंड की जनता सरकार से जवाब मांग रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सदन ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की कि कर्णप्रयाग एवं नगरासू प्रकरण की जांच हरिद्वार के बजाय चमोली अथवा रुद्रप्रयाग जिले को सौंपी जाए, ताकि निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित हो सके।