Home उत्तराखंड आपदा में क्षतिग्रस्त नीतिघाटी को जोडने के लिए युद्ध स्तर पर वैलीब्रिज...

आपदा में क्षतिग्रस्त नीतिघाटी को जोडने के लिए युद्ध स्तर पर वैलीब्रिज निर्माण कार्य जारीे

23
0

देश दुनिया से अलग.थलग पड़े नीति घाटी के तेरा गांव के लिए बीआरओ द्वारा बनाया जा रहा है वेली ब्रिज तेजी से काम जारी।

7 फरवरी को आई ग्लेशियर की भीषण आपदा के बाद नीति घाटी के 12 गांव देश दुनिया से आज भी अलग.थलग पड़े हुए हैं यहां बीआरओ द्वारा तेजी से वेर्ली ब्रिज बनाने का काम जारी है रात दिन यहां पर बीआरओ की सात से आठ मशीनें मार्ग के दोनों ओर लगी हुई है और रात.दिन एक करके बीआरओ द्वारा यहां पर मार्ग बनाया जा रहा है ताकि देश दुनिया से अलग.थलग पड़े नीति घाटी के गांव के लोगों को जल्दी यातायात और देश के अन्य भागों से जोड़ा जा सके, वैली ब्रिज निर्माण में लगे

बीआरओ के कर्नल रविंद्र सिंह सोनी ने बताया कि अब तक रेणी में दोनों तरफ स्पान बनाने का काम जारी है एक साइड स्पान बना दिया गया है और अब वेली ब्रिज लगाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा बीआरओ युद्ध स्तर पर इस पुल के निर्माण में जुटी हुई है जिसके बाद जल्द से जल्द घाटी को देश के अन्य भागों से जोड़ा जा सकेगा