Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग पुलिस को मिली नई कमान!! ​IPS ​नीहारिका तोमर बनीं ​रुद्रप्रयाग...

रुद्रप्रयाग पुलिस को मिली नई कमान!! ​IPS ​नीहारिका तोमर बनीं ​रुद्रप्रयाग की 20वीं पुलिस अधीक्षक

3
0

जनपद रुद्रप्रयाग को नई पुलिस कप्तान मिल गई हैं। आईपीएस अधिकारी नीहारिका तोमर ने जनपद के 20वें पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर सख्त और संवेदनशील पुलिसिंग का संदेश दिया।
ये रहेंगी मुख्य प्राथमिकताएं
संवेदनशील पुलिसिंग: आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण।
Zero Tolerance नीति: भ्रष्टाचार, अवैध खनन, अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई।
सुरक्षित केदारनाथ यात्रा 2026: यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष फोकस।
नशा मुक्त रुद्रप्रयाग अभियान: ड्रग्स तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान।
‘Operation Crack Down’ शुरू–
जनपद में 15 फरवरी से 15 मार्च तक ‘Operation Crack Down’ के तहत व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
मकान मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने किरायेदारों और बाहरी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
नई कप्तान के सख्त तेवरों से साफ है कि रुद्रप्रयाग में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।