Home उत्तराखंड दुखदः नहीं रहे युवा पत्रकार हरीश

दुखदः नहीं रहे युवा पत्रकार हरीश

22
0

चमोलीः जनसराकारों और पत्रकारिता से जुडे दशोली ब्लॉक के दोगडी निवासी युवा पत्रकार हरीश बिष्ट का उपचार के दौरान निधन हो गय। हरीश के निधन के बाद चमोली में शोक की लहर ह।
हरीश बिष्ट का कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य बिगड गया था जिसके बाद उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया जहंा पर उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान हरीश बिष्ट को निधन हो गया, हरीश बिष्ट के निधन की खबर के बाद पत्रकारिता जगत के साथ सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र से जुडें लोंगों में शोक की लहर है। प्रेस क्लब चमोली अध्यक्ष देवेन्द्र रावत,रजपाल बिष्ट,क्रांति भटट, पुष्कर चौधरी सरेन्द्र रावत, कृष्णकुमार सेमवाल, लक्षमण राणा, प्रभात पुरोहित, कमल नयन सिलोडी, जीतेन्द्र पंवार, राजा तिवाडी, जगदीश पोखरियाल, विवके रावत, राम सिंह प्रमोद सेमवाल, विधायक राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व विधायक महेन्द्र भटट, गजेन्द्र रावत, रघुवीर बिष्ट अध्यक्ष भाजपा, बीरेन्द्र रावत अध्यक्ष कांग्रेस, चन्द्रकला तिवाडी पुष्पा पासवान, उषा रावत ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भटट, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन रावत हिमाद संस्था के सचिव उमा शंकर बिष्ट ने हरीश के निधन पर शोक व्यक्त किया।