Home उत्तराखंड स्वच्छता अभियान सफल बनाने के लिए बांटी कंडी

स्वच्छता अभियान सफल बनाने के लिए बांटी कंडी

21
0

चमोलीः नगर पंचायत ने स्वच्छता में देश में नम्बर एक स्थान हासिल किया था जिसके बाद नगर पंचायत नन्दप्रयाग डा हिमानी वैष्णव ने कहा था कि स्वच्छता को लेकर उनकी जिम्मदारी और बढ गयी है। उन्होंने मंगलवार को सभी पर्यावरण मित्रों केा सफाई हेतु कंडियों का वितरण किया। जिसका मुख्या उद्देश्य सैगिगेसन को बढाना है,

उन्होंने बताया कि पर्यावरण मित्रों केा बताया गया है कि अलकनंदा और नन्दाकिनी नदी तटों पर जो भी कूडा है उसका चुगान किया गया जायेगा। कंडी के माध्यम से सडक से दूर स्थानों पर पर्यावरण मित्रों को मदद मिल पायेगी। वहीं प्लास्टिक और अपशिष्ट कूडे का प्थककरण हेाना अति अवाश्यक है। कंडी द्वारा पर्यावरण मित्रों को ठोस एवं अपशिष्ट पदार्थों को पृथ्थकरण करने में सहूलियत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज अगर नन्दप्रयाग स्वच्छता में देश भर में अब्बल है तो उसके लिए नगर की जनता के साथ पर्यावरण मित्रों की सबसे अहम भूमिका है।