बद्रीनाथ/चमोली। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कथित वीआईपी को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने पूरे उत्तराखंड में न्याय यात्रा निकाली है। इसी क्रम में जनपद चमोली से बद्रीनाथ धाम से यात्रा शुरू होकर जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गोचर और रुद्रप्रयाग होते हुए आगे बढ़ाई गई।
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े चोरी के आरोप, केदारनाथ धाम में सोना चोरी के मामले और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया।
बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार जनता की भावनाओं पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार की इस तरह की नीतियों से निराश होती जा रही है।
विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यह न्याय यात्रा प्रदेश के लोगों के साथ सरकार की ओर से किए जा रहे कथित अन्याय और तानाशाही रवैये के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और न्याय के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तराखंड का हर व्यक्ति खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्या प्रकरण की सीबीआई जांच जारी होने के बावजूद मामले से जुड़े कथित वीआईपी को किसी प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया है।
गोदियाल ने कहा कि सरकार के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर साफ दिख रहा है। उन्होंने मांग की कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए जांच में पारदर्शिता लाई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।�
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उषा रावत, चंद्रशेखर पल्लव, सुदर्शन शाह, गौरव प्रसाद, शैलेंद्र नेगी, हरिप्रसाद पुरोहित, विजेंद्र रावत, महावीर बिष्ट और सुखबीर रौतेला मुकुल बिष्ट देवन्द्र फर्सवान लक्ष्मण बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








