Home उत्तराखंड निर्धन, निराश्रितों को बांटे कंबल वस्त्र

निर्धन, निराश्रितों को बांटे कंबल वस्त्र

36
0

‌निर्धन, निराश्रितों को बांटे कंबल व वस्त्र

गोपेश्वर। श्री रामकृष्ण मिशन ऋषिकेश की ओर से इन दिनों गांव-गांव में निर्धन, निराश्रित परिवारों को कंबल और वस्त्र वितरित किए जा रहे हैं। रविवार को स्वामी कपालीशानंद व उनके सहयोगियों द्वारा ग्राम पंचायत मठ छिनका में लोगों को कंबल और वस्त्र वितरित किए गए। स्वामी कपालीशानंद ने बताया कि गांव-गांव में निराश्रित परिवारों को वस्त्र वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर महाराज माधव चैतन्य, स्वामी आत्मानंद, बा‌लखिलेश्वर जी महाराज, महातीर्थानंद, सतीश जोशी, नवीन जोशी, रवि झिंक्वाण, पंकज तिवारी रोहन कुमार आदि मौजूद थे।