Home उत्तराखंड यात्रा व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर सोन प्रयाग बाजार बंद, प्रशासन की...

यात्रा व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर सोन प्रयाग बाजार बंद, प्रशासन की मध्यस्तता के बाद बनी सहमति, प्रशासन ने मानी व्यापारियों की सभी मांग

36
0

रूद्रप्रयागः सोनप्रयाग में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने किया बाजार बंद, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मांगों पर वार्ता करते हुए मांगों पर सहमति बनी जिसके बाद सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान खोले।
बताते चलें की इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है, केदानाथ धाम के मुख्य पडाव सोनप्रयाग में बडी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई कि यात्रा व्यवस्था में मनमानी और कई खामियां है जिसे प्रशासन अनदेखा कर रहा है नाराज व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए बाजार बंद कर अपना विरोध दर्ज किया, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला ने बताया कि सोन प्रयाग बैरिगेटिंग पर मनमानी की जा रही। जीएमओयू की बस को सोन प्रयाग पार्किंग तक जाने दिया जाय। सोन प्रयाग की सार्वजनिक पार्किंग पर अवैध तरीके से यात्रियों को बैड लगाकर ठहराया जा रहा जिसके लिए किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पैंसा लिया जा रहा है। शौचालयों की नियमित सफाई की मांग रखी, त्रिजुगी नारायण के लिए दो गाडियां स्थानीय लोगों की लिए उपलब्ध कराई जाय। यात्रा सुबह 3बजे से शुरू की जाय।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी मांगों पर उपजिलाधिकारी उखीमठ की मध्यस्ता में सहमति बनी है जिसके बाद व्यापार संघ ने अपना बाजार बंद का निर्णय स्थिगित किया। भविष्य में भी प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर किसी भी तरह की अनदेखी की गई तो इसके लिए स्थानीय लोग और व्यापारी इससे भी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।