Home उत्तराखंड उत्कृष्ट कार्य के लिए चमोली के पुलिस अधीक्षक होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए चमोली के पुलिस अधीक्षक होंगे सम्मानित

27
0

चमोलीः चमोली पुलिस को कोराना महामारी केे दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के विशेषज्ञ सलाहकार डा एम0के0 ओटानी द्वारंा पुलिस अधीक्षक चमोली यशवन्त चैहान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

 

चमोली जिला विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला जिला है जहंा तीन विधान सभाएं 12तहसील, 9 ब्लाॅक हैं जहां पर कोराना केे दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत चैहान के कुशल नेतृत्व में पांडवाखाल, गौचर में सीमाआंे पर पुलिस केे जवानों ने हर समय सर्तकता बरती और पूरे कोराना काल में चमोली की जनता को हर क्षेत्र में जागरूक करती रहीं। वहीं कई प्रदेशों के कई सीमाओं को पार करते हुए अवैध रूप से चमोली पहंुचे वाले उत्तरप्रदेश के बाहुबली विधायक अमन मणि त्रिपाठी को भी चमोली पुलिस की कार्यकुशलता के चलते ही कर्णप्रयाग गौचर से वापस लौटना पडा था। वहीं चमोली पुलिस द्वारा इस दौरान बीमार और कमजोरों को भी मदद की गई। पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित किये गये वहीं लाॅक डाउन के दौरान पुलिस की टीम द्वारा सडक पर घूमते बेजार जानवरों को भी रोटी और अन्य भोज्य पदार्थ दिये गये। एसपी चमोली के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने लाॅक डाउन के दौरान लाॅक डाउन का उल्लंघन करने पर 35ए डीएम एक्ट के तहत एफआईआर, महामारी अधिनियम के तहत 675, शोसियल मीडिया और अफवाह फैलाने पर 02, सीआरपीसी-151 के तहत 66, डाीएम एक्ट के तहत 62गिरफतारियां, महामारी अधिनियम में 9, शोसियल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले में 1गिरफतारी, पुलिस एक्ट के तहत 1852 लोगों पर मामले दर्ज, इसके अलावा 2661 चालान औश्र 95वाहन सीज किये गये। मास्क पहनने पर 3हजार लोगों का चालान काटा गया और 3लाख 4हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गयां। यही कारण है

 

चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक यशवंत चैहान को भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा कारोना काल में उत्कृष्ट कार्य किये जाने के लिए सम्मानित  किये जानेनिर्णय लिया गया है।।

वहीं पुलिस अधीक्षक यशवंत चैहान ने कहा कि उनकी पूरी टीम ने कोविड 19 ड्यूटी में मेहनत से काम किया और हर समय आम जनमानस को कोराना से बचने के लिए जागरूक करते रहे। उन्होंने कहा कि 23हजारे से अधिक प्रवासी जिले में आये इसके लिए पुलिस के जवानों ने हर जिम्मेदारी को कुशलता पूर्वक अंजाम दिया। भारत सरकार के सांस्कृतक मंत्रालय द्वारा दिये गये सम्मान के लिए उन्होने कहा कि पूरी टीम को बधाई है। और पुलिस हमेशा जनता की मित्र बनकर काम करेगी।

 

 

 

चमोली पुलिस को सम्मानित किये जाने की जानकारी सांस्कृतिक मंत्रालय के विशेषज्ञ सलाहकार डा एम0के0 औटानी के वैक्तिक सहायक पंकज सती द्वारा दी गई कि चमोली पुलिस के द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के लिए यहा सम्मान दिये जाने का निमर्ण लिया गया है।