Home उत्तराखंड दस दिन पूर्व नीति घाटी में लापता हुई महिला का शव मिला,...

दस दिन पूर्व नीति घाटी में लापता हुई महिला का शव मिला, पति की खोजबीन जारी

16
0

गोपेश्वर। जोशीमठ-मलारी हाइवे पर नीती घाटी में दस दिन पूर्व लापता हुए दम्पति में से मंगलवार की महिला का शव धौली गंगा में मिल गया है। जबकि मृतका के पति का अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीआरएफ के जवानों ने जँहा मृतक के शव को रेस्क्यू कर लिया है। वंही दूसरे व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है।

बता दें, की बीती 22 अगस्त को नन्दप्रयाग के तेफना गांव निवासी केदार सिंह रावत अपनी पत्नी के साथ कोषा गांव को निकले थे। लेकिन वे जब कोषा गांव नहीं पहुंचे तो परिजनों ने केदार सिंह और उनकी पत्नी बेलमती देवी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद से पुलिस और परिजन दोनों की खोजबीन कर रहे थे। जिस पर 30 अगस्त को धौली गंगा में केदार सिंह का वाहन मिला। जिसके बाद से एसडीआरएफ और पुलिस के जवान नदी तटों और नदी में दोनों की खोजबीन कर रहे थे। जिस पर मंगलवार को देर शाम वाहन में सवार बेलमती देवी का शव मिल गया है। जबकि केदार सिंह रावत की खोजबीन की जा रही है।