Home उत्तराखंड कुमेडा गांव ने अनोखे अंदाज में मनाई दीपावली

कुमेडा गांव ने अनोखे अंदाज में मनाई दीपावली

32
0

पोखरी प्रखंड के आदर्श ग्राम कुमेड़ा में इस बार दीपावली विशिष्ट अंदाज में मनाई गई। गांव में एक तरफ जहां दीपावली अत्याधुनिक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुए वहीं दूसरी ओर परंपरागत झूमेलो नृत्य भी किया गया।
एक तरफ बालिकाओं ने अपने घर के आंगन में रंगोली से मां लक्ष्मी का स्वागत किया वहीं दूसरी तरफ महिलाओं ने रस्साकशी खींचकर दीपावली का उत्सव मनाया।
एक तरफ बेटियों ने अपने हाथों में मेहंदी रचा कर रचाई तो वहीं दूसरी तरफ परंपरागत भेलो नृत्य का आयोजन किया गया।

ग्राम सभा कुमेड़ा में आयोजित यह प्रथम दीपावली खेल महोत्सव कुल दो दिनों तक चला। जिसमे कुल छः प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खेल महोत्सव में रंगोली में रोहित रावत ने प्रथमए दिव्या नीतू एवं आरती देवी ने द्वितीयए जयंती देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली जूनियर वर्ग में करन नेगी ने प्रथमए भूमिका नेगी ने द्वितीयए प्रिया कंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में शोभा एवं सोनी ने प्रथमए अंजलि एवं रश्मि ने द्वितीय हिमानी एवं लवीए राखी एवं पिंकी ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं की
रस्साकशी प्रतियोगिता में रावल देवता टीम प्रथम रहीए जबकि राजराजेश्वरी टीम द्वितीय स्थान पर रही।

क्रिकेट प्रतियोगिता में राजराजेश्वरी क्लब ने कोबरा क्लब को 5 विकेट के से हराकर खिताब अपने नाम किया।

भेलो प्रतियोगिता में लक्ष्मी देवी ने प्रथमए मथुरा देवी ने द्वितीयए विनीता एवं नीमा देवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
झूमेलो प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला रहा जिसमें दोनों टीमों का मैच टाई रहा और इसलिए दोनों टीमों राजराजेश्वरी टीम एवं उमा देवी टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।

आयोजक मंडल द्वारा समस्त प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः स्वर्ण पदकए रजत पदक एवं कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक शिक्षाविद प्रोण् दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि दिवाली के मौके पर इस तरह के आयोजन से गांव में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचरण हुआ है और लॉकडाउन के इस दौर में छात्रए छात्राओंए युवकए युवतियों एवं महिलाओं को खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना व्यक्तित्व निखारने का मंच प्राप्त हुआ है और इस तरह के आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह सिंह नेगीए उप प्रधान बसंती देवी महिला मंगल अध्यक्ष उमा देवीए उपाध्यक्ष विनीता देवीए सचिव विशेष संतोषी देवीए सह सचिव मनोरमा देवीए कोषाध्यक्ष जया देवीए युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रवीण कंडारीए पूर्व प्रधान शकुंतला देवीए पूर्व प्रधान सुदर्शन सिंह नेगीए त्रिलोक सिंह नेगीए जयपाल सिंह रावतए जगत सिंह नेगीए आदि उपस्थित थे।