Home खेल राजकीय नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज

राजकीय नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज

3
0

*चमोली में राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन*
चमोली, 15अप्रेल2025: राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ चमोली के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मार्चपास्ट और मुख्य अतिथि को सलामी के साथ हुई। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चार ग्रुपों—यलो, ब्लू पेंथर, ग्रीन और पर्पल—में विभाजित होकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक और लांग जंप जैसी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं।
*मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा, “जीवन में शारीरिक मजबूती बढ़ाने के लिए खेल बेहद महत्वपूर्ण हैं। खेल मन और मस्तिष्क को मजबूत बनाते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं।” उन्होंने खेल भावना और टीम भावना के महत्व पर भी प्रकाश डाला।*

वहीं, प्राचार्य डॉ. ममता ने बताया, “हर वर्ष बच्चों की वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ खेल कूद भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।”इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी टीम भावना को बढ़ावा देता है।
इस दौरान एसओ गोपेश्वर विनोद चौरसिया, निधि, शालिनी पंवार,प्रियशु उनियाल, दीक्षा बिष्ट आदि