उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। 26 से 28 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 29 जून से बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं। खासकर पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 30 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
बाइट: रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








