Home उत्तराखंड 12अक्टूबर को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जोशीमठ में होगा...

12अक्टूबर को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जोशीमठ में होगा तहसील दिवस का आयोजन

9
0

चमोलीः जनता की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए 12अक्टूबर केा उपजिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी के अध्यक्षता तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि समय समय पर जनता की शिकायतों/समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिए तहसील दिवस का आयेाजन किया जाता है ताकि तहसील स्तर पर जनता से जुडी समस्याऐं प्रशासन के सामने प्रत्यक्ष रूप से आयें और प्रशासन उसका समाधान समय सीमा में कर सकें इसी क्रम में जोशीमठ के ब्लाक सभागार में 12अक्टूबर केा प्रातः 11ः00 से अपराह्न 2ः00 बजे तक उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है ताकि जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।
जिला सूचना अधिकारी,