Home राजनीति थराली विधान सभा 2अरब से अधिक विकास योजनाएं स्वीकृतः विधायक थराली

थराली विधान सभा 2अरब से अधिक विकास योजनाएं स्वीकृतः विधायक थराली

6
0

चमोलीः थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास एवं विस्थापन के साथ विािभन्न विषयों को लेकर पत्रकार वार्ता की।
उन्होनें कहा कि थराली विधान सभा आपदा की दृष्टिकोण से अति संवेदनशील क्षेत्र है जिसमें इस वर्ष थराली , देवाल के साथ नन्दानगर के कई गांवों में आपदा आई कई लोग मलबे में दबकर काल कलवित हो गये। इस आपदा में सैकडों लोग बेघर हेा गये हैं। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों एवे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा वितरित किया जा चुका है उनके विस्थापना एवं पुनर्वास के लिए स्थायी समाधान किया जा रहा है। उन्होने सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए बताया कि थराली विधान सभा में उनके कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से 2करोड 75लाख की धनराशि स्वीकृति की गई है। 2026 में आयोजि होने वाली नन्दाराज जात यात्रा को लेकर भी सरकार की ओर से सडक एंव पुलो के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिला कोषाअध्यक्ष विक्रम बर्तवाल आदि मौजूद रहे।