Home ब्यक्ति विशेष पत्रकार सुरेन्द्र भण्डारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पत्रकार सुरेन्द्र भण्डारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

50
0

चमोलीः पत्रकार और सामाजिक सरोकारांे से जुडे सुरेन्द्र भण्डारी को दी अंतिम विदाई। लम्बी बीमारी से जूझ रहे सुरेन्द्र भण्डारी ने शनिवार को  अपने गोपेश्वर आवास पर अंतिम सांस ली। जिसके बाद जिले भर में सुरेन्द्र भण्डारी के निधन पर लोगों ने दुख व्यक्त किया।  पत्रकार जगत, सामाजिक, राजनैतिक संगठनों से जुडे लोग बडी संख्या मंे सुरेन्द्र भण्डारी को अंतिम विदाई देने पहुंचे, सुरेन्द्र भण्डारी का अंतिम संस्कार अलकनंदा के किनारे चमोली घाट पर हुआ। सुरेन्द्र भण्डारी चमोली जिले की सामाजिक राजनैतिक और जन मुददों से जुडा वो व्यक्तित्व है जिनके जाने के बाद सभी लोग उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके समपर्ण को याद कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व प्रमख कर्ण सिंह, प्रेस क्लब के रजपाल बिष्ट, देवेन्द्र रावत, जगदीश पोखरियाल, राजा तिवारी,लक्ष्मण राणा, पुष्कर चौधरी पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।