नंदानगर के दूरस्थ बंगाली गांव की बेटी की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर
चमोली। सीमांत जनपद चमोली के नंदानगर विकासखंड के दूरस्थ बंगाली गांव निवासी प्रिंयका ने भारतीय सेना में पायलट अधिकारी बनकर क्षेत्र और प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रिंयका की इस उपलब्धि से बंगाली गांव समेत पूरे नंदानगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
प्रिंयका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नंदानगर क्षेत्र से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित किया और अपनी मेहनत व लगन से सफलता हासिल की।
प्रिंयका के पिता इतवार सिंह नेगी सेना में सूबेदार पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता विमला देवी बंगाली गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में निवासरत है। सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रिंयका ने भारतीय सेना में पायलट अधिकारी बनकर परिवार के साथ-साथ अपने पैतृक क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
प्रिंयका के मामा दलबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रिंयका शुरू से ही मेहनती और प्रतिभाशाली रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रिंयका की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








