Home उत्तराखंड भाजपा महासम्पर्क अभियान मैं प्रदेश अध्य्क्ष हुए शामिल

भाजपा महासम्पर्क अभियान मैं प्रदेश अध्य्क्ष हुए शामिल

32
0

चमोली : भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी “महा जनसंपर्क अभियान” के तहत बद्रीनाथ विधानसभा टिफिन- बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट शामिल हुए.. पार्टी द्वारा केंद्र में मोदी सरकार के 9 बर्ष पुरे होने पर देश भर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत् सभी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश के हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, गरीब कल्याण योजना के सिद्धांत को लेकर सरकार पारदर्शिता से कार्य कर रही है.. देश के हर क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों को लेकर आम जनता के बीच में कार्यकर्ता, प्रतिनिधि गण, सांसद,मंत्री सभी पहूंच रहे हैं पार्टी का उद्देश घर घर जाकर परिवारों से सम्पर्क करना है और सम्पर्क के माध्यम से समर्थन मांगना है.. टिफिन बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि महाजन सम्पर्क अभियान के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार.. टिफिन बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी ने कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा होने वाले कार्यों व पार्टी संगठन के कार्यों की फीड बैक ली प्रदेश अध्यक्ष जी कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर सम्पर्क अभियान में पूर्ण मनोयोग से जुड़ें.. पार्टी का उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व करने की क्षमता का विकास करना है.. हमारा कार्यकर्ता हर क्षेत्र में आगे रहें.. कार्यकर्त्ता समर्पण भाव से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने मे अपना सहयोग दे.. बैठक में महाजन संपर्क अभियान के जिला सहसंयोजक विनोद कनवासी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान प्रदेश कार्यकारणी सद्स्य नंदन बिष्ट जी, गड़वाल संयोजक महिला मोर्चा चंद्रकला तिवारी, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, विक्रम वर्तवाल, नंदी राणा जी, तीनो मंडलों के मंडल अध्यक्ष, विरेंद्र फर्सवान, महेन्द्र राणा, बल्लभ थपलियाल जी आदि उपस्थित रहे