उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स और स्थानीय गाइड की तलाश में चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान बुधवार को दो और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। जबकि लापता शेष चार लोगों की तलाश के लिए दुर्गम क्षेत्र में अभियान लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सर्चिंग अभियान के दौरान रेस्क्यू टीमों को दो और शव मिले। इससे पहले दो शव बरामद किए जा चुके थे। अब तक बरामद सभी चार शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है। यहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।
केदारताल क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम रास्तों के बीच रेस्क्यू टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक रसद और अन्य सामग्री हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड से केदारताल क्षेत्र पहुंचाई जा रही है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, पूर्ति विभाग और आईटीबीपी की टीमें आपसी समन्वय से रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। प्रशासन द्वारा अभियान में जुटी टीमों की सुरक्षा, आवश्यक संसाधनों और रसद व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। लापता शेष चार लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








