Home उत्तराखंड साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में साइबर सैल द्वारा...

साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में साइबर सैल द्वारा लौटाई गयी रू 37,190 की धनराशि

20
0

चमोली पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सैल को साईबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।आमजन द्वारा साईबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साईबर सैल को दी जा रही है, जिसके क्रम में दिनांक 14/05/2021 को *महेन्द्र कुमार सवैन निवासी-जगतसिंहपुर कटक हाल आर्मी हेड क्वार्टर 9 (1) 56 ए.पी.ओ. जोशीमठ* द्वारा कोतवाली जोशीमठ पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा जानकारी दी गयी थी कि ऑनलाइन सहायता हेतु उनके द्वारा गूगल पर *फोन-पे कस्टमर केयर नंबर सर्च* किया गया था, उनके द्वारा सर्च किये गये कस्टमर केयर नंबर से सम्पर्क कर ऑनलाइन सहायता मांगी गयी, जिसके पश्चयात वह साइबर ठगी का शिकार हो गये।
उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली जोशीमठ द्वारा शिकायत को कार्यवाही हेतु साइबर सैल को प्रेषित किया गया,साइबर सैल द्वारा उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित कंपनी से पत्राचार से तकनीकी मदद से उक्त व्यक्ति के खाते में 37,190 रुपये वापस कराये गये। आज दिनाँक 19/05/2021 को शिक़ायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके बैंक खाते में धनराशि ₹37,190 वापस आ गयी है। त्वरित कार्यवाही हेतु शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया।

*पुलिस टीम
1. निरीक्षक मनोज नेगी प्रभारी साईबर सैल ,
2. उ0नि0 हेमकान्त सेमवाल कोतवाली जोशीमठ
3. कानि0 विपिन रावत
4. कानि0 अंकित पोखरियाल

*जनपद पुलिस का आप सभी से निवेदन है कृपया किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सहायता हेतु गूगल पर कभी भी कस्टमर केयर नंबर सर्च ना करें, कोई भी थर्ड पार्टी App install ना करें, अंजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें,जानकार बने फ्रॉड का शिकार होने से बचें