गोपेश्वर। मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से सेन्टर स्कूल गोपेश्वर परिसर में फलदार एवं देवदार के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करना रहा।
इस अवसर पर सेवा विधि प्राधिकरण के सिविल जज पुनीत सर, मानव उत्थान सेवा समिति की सदस्य महात्मा भगवती बाई जी, श्रीमती बसंती घिल्डियाल, सामाजिक कार्यकर्ता उषा रावत, आत्माराम घिल्डियाल, कुन्दन सिंह पुंडीर, रणजीत सिंह कंडारी, नीरज थपलियाल, कुलदीप करासी, दर्शन सिंह बर्तवाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने विद्यालय परिसर को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए गोद लेने का संकल्प लिया। फलदार और देवदार के पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश भी दिया गया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








