Home उत्तराखंड सुबेदार शिब सिंह बिष्ट की पूण्य स्मृति पर पूर्व सैनिकों दी श्रद्धांजलि

सुबेदार शिब सिंह बिष्ट की पूण्य स्मृति पर पूर्व सैनिकों दी श्रद्धांजलि

7
0

चमोलीः स्व सुबेदार शिव सिंह बिष्ट को बदरीनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति जनपद चमोली पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
2जुलाई 2023 को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों के हितों के लिए ओआरपी की मांग को लेकर चल से प्रदर्शन के दौरान हार्ट अटैक से असमय मौत हो गई थी, पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने उनकी शहादत को याद करते हुए स्व सूबूदार शिब सिंह बिष्ट की तस्वीर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिब बिष्ट ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के कल्याण और हित के लिए हर मंच पर संघर्ष करने के लिए संगठन के साथ मजबूती से साथ दिया, लेकिन 2जुलाई2023 को उनका असमय जाना संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। इस दौरान भगत सिंह बिष्ट, दलबीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह तोपाल, सुदर्शन सिंह, पूरण सिंह, मकर सिंह,
हरि कनियाल, कुपाल सिंह कण्डारी, महिपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।