पौड़ी गढ़वाल, 5 अगस्त। श्रावण मास के कांवड़ मेले में विश्व प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव धाम पहुंच रहे लाखों शिवभक्तों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में जानकी पुल के पास मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब तैनात की है, जहां खाद्य पदार्थों की निःशुल्क और त्वरित जांच की जा रही है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग और नीलकंठ क्षेत्र के स्थायी व अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। लैब में दूध, पनीर, मिठाई, खाद्य तेल, दाल, चावल, मसाले और पेय पदार्थों सहित विभिन्न खाद्य सामग्री की मौके पर वैज्ञानिक जांच की जा रही है। मानकों पर खरा न उतरने वाले खाद्य पदार्थ मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि लैब एनालिस्ट जितेंद्र भंडारी नमूनों की जांच कर रहे हैं, जबकि सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर सारधा शर्मा अभियान की निगरानी कर रही हैं। विभाग ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे जानकी पुल स्थित मोबाइल लैब में अपनी खाद्य सामग्री की निःशुल्क जांच कराकर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








