Home आलोचना पेयजल किल्लत से परेशान लोग सडकों पर उतरे, किया चक्का जाम

पेयजल किल्लत से परेशान लोग सडकों पर उतरे, किया चक्का जाम

3
0

पेयजल किल्लत की समस्या से परेशान नगर वासियों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में राष्टीय राजमार्ग चमोली केदारनाथ को हल्दापानी में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस एवं प्रशासन की मध्यस्थता के बाद जल संस्थान ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया,
विगत लम्बे समय से गोपेश्वर नगरको पेयजल आपूर्ति करने वाली अमृत गंगा पेयजल येाजना की लाइन बार बार क्षति ग्रस्त होने से नगर में पेजयल आपूर्ति नहीं हो पा रही है आये दिन नगर वासी समस्या के समाधान के लिए पेयजल निगम, जल सस्थान के साथ जिलाधिकारी कार्यालय से पत्राचार कर रहे हे। विभाग के सामने भी नगर वासियों को पेयजल आपूर्ति करवाना चुनौती बनी हुई हैं।
मंगल वार को पेयजल समस्या के समाधान को लेकर गोपेश्वर नगर वासियो ंने हल्दापानी में सडक जाम करने निर्णय लिया दो घण्टे के इस जाम में दोनों और दर्जनों वाहनों की कतार लग गई, पुलिस, तहसील प्रशासन एवं जल संस्थान के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, आदेालनकारियों की प्रशासन से तीखी नोक झोक हुइ्र। हालांकि जल संस्थान के अधिकारियो ं,द्वारा नगर में दो दिनों के अन्तर्गत पेजयल समस्या केा सुचारू किये जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जाम खोला। पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
वहीं जल संस्थान के अधिकारियों केा कहना है कि कुछ जगहो ंपर स्रोत से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैै जिसके मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है शीर्घ ही नगर वासियो को ंइस समस्या से निजात मिल जायेगा। विभाग के कर्मचारी लगातार उक्त कार्य में जुटे हुए हैं
इस दौरान पार्षद दीपक बिष्ट, सूर्या पुरोहित, के साथ संदीप उषा रावत, योगेन्द्र सिंह बिष्ट, अशोक सिंह, अरविंद नेगी, सुनील बिष्ट, दशरथ सिंह, अनुसूया देवी आदि मौजद रहे।