Home धर्म संस्कृति बदरीनाथ की मिट्टी लेकर विहिप कार्यकर्ता अयोध्या को रवाना

बदरीनाथ की मिट्टी लेकर विहिप कार्यकर्ता अयोध्या को रवाना

30
1
बदरीनाथ की मिट्टी और विष्णुप्रयाग के जल के साथ नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे विहिप कार्यकर्ता।

गोपेश्वर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये सोमवार को विहिप कार्यकर्ताओं की टीम बदरीनाथ की मिट्टी और विष्णुप्रयाग से जल लेकर रवाना हो गई है। टीम आगामी 29 जुलाई को पंचप्रयागों का जल और बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की मिट्टी लेकर हरिद्वार पहुंचेगी। जहां से विहिप के प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में सामग्री को अयोध्या ले जाया जाएगा।
विहिप के विभागाध्यक्ष देवी प्रसाद देवली ने बताया कि सोमवार को बदरीनाथ धाम में धर्माधिकारी भुवन उनियाल के नेतृत्व में मंदिर परिसर से राम मंदिर निर्माण के लिये मिट्टी एकत्रित कर ली गई। वहीं टीम द्वारा प्रथम प्रयाग विष्णु प्रयाग का जल भी कलश में भर लिया गया है। जिसके लेकर मंगलवार को विहिप कार्यकर्ता मंगलवार को नंदप्रयाग व कर्णप्रयाग होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। रुद्रप्रयाग में विहीप की रुद्रप्रयाग इकाई के कार्यकर्ता केदारनाथ की मिट्टी और रुद्रप्रयाग का जल लेकर टीम के साथ जुड़ेगे। जिसके बाद देवप्रयाग संगम से जल लेकर 29 जुलाई को कार्यकर्ता हरिद्वार पहुंचेगे। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, राजेश भट्ट, राम गोस्वामी, पवन राठौर, राकेश मैठाणी, मुकेश डिमरी, शान्ता भट्ट, देवेश्वरी और कांती देवी आदि मौजूद थे।

बदरीनाथ की मिट्टी और विष्णुप्रयाग के जल के साथ नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे विहिप कार्यकर्ता।

Comments are closed.