Home उत्तराखंड विजय संकल्प यात्रा के 2022 विधान चुनाव का आगाज

विजय संकल्प यात्रा के 2022 विधान चुनाव का आगाज

28
0

: 2022 विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चमोली जिले में जिला मुख्यालय गोपेश्वर से विजय संकल्प यात्रा का आगाज करते हुए जनसभा का आयोजन किया, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय जनसभा में मौजूद रहे।
एंकर: 2022 विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा के साथ आगाज कर लिया है, विजय संकल्प यात्रा के तहत बाइक रैली निकालकर बस स्टैंड गोपेश्वर में जन सभा का आयोजन किया, इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने देश का सर्वांगीण विकास किया है, उतराखण्ड के लिए मोदी जी का बहुत लगाव ओर अपना पन है केदार नाथ पुनर्निर्माण हो या ऑल्वेदर सड़क निर्माण ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य किये हैं, जिससे जनता को लाभ मिल रहा, वात्सल्य योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल हर घर जल योजना, विकास के नाम पर सरकार जनता के बीच जा रही है और जनता ने जो प्यार 2017, 2019 में दिया वही प्यार जनता देगी जिससे विकास की जो गति वर्तमान में चल रही है वो और तेजी के साथ आगे बढ़ेगी।

इस दौरान पूर्व मुख्य मंत्री /गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और मदन कौशिक ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2022 विधान चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात की।