Home उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने पहाडी व्यंजनों के स्टाल का किया...

विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने पहाडी व्यंजनों के स्टाल का किया निरीक्षण

26
0

चमोली: 13 मार्च, 2023 से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) रविवार को भराड़ीसैंण पहुंचे। भराड़ीसैंण हेलीपैड पर पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यहां पर सभी तैयारियां दुरुस्त की गई हैं। वहीं ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सवर्धन एवं आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा भराड़ीसैंण में आयोजित हो रहे बजट सत्र में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी व्यंजनो के स्टाल भी लगाए गए हैं। रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने भराडीसैंण में स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाल पर बनाए गए स्वादिष्ट पहाडी व्यंजनों का जायका भी लिया।
जिला सूचना अधिकारी,