Home उत्तराखंड 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन का प्रदर्शन

12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन का प्रदर्शन

17
0

12 सूत्रीय मांग को लेकर ग्राम प्रधान जिला संगठन ने गोपेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया,
जिले भर से पहुचे प्रधान सन्गठन ने चेतावनी दी कि अगर अभी भी सरकार उनकी मांगों पर गम्भीर नही हुई तो इससे भी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

क्या हैं मांगे
1. पंचायत निधि से 25सौ रूपये सीएससी को भुगतान न किया जाय
2. 15वें वित्त की धनराशि में कटौती न की जाय, कंटीजेन्सी पूर्ववत रखी जाय
3. ग्राम प्रधानों का वेतन 10हजार किया जाय
4. पंचायत के मुख्य कर्मी की एसीआर में कार्य संतुष्टि बिन्दु पर ग्राम प्रधान की आख्या जोडने की मांग
5. मनरेगा के कार्य दिवस को 100 से बढाकर 200 किये जाय
6. संविधान प्रदत सभी 29 प्रशासनिक विषय पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत हस्तगत करने की मांग
7.ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर और जेई के पद बढायें जाये जिससे विकास कार्य प्रभावित न हों
8. ग्राम पंचायतों के अलग आपदा निधि 5लाख रूपये अलग से प्रदत की जाय
9. विधायक/सांसद निधि की तर्ज पर ग्राम प्रधानों को भी विवेकाधीन पंचायत निधि प्रदत की जाय
10. प्रधान मंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियां को इमदाद धन राशि शीर्घ जारी की जाय
11. किसी भी विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर कार्य किये जाने वाले विकास एवं गैर विकास कार्यो हेतु ग्राम सभा की खुली बैठक का अनुमोदन प्रस्ताव अनिवार्य किया जाय
12. ग्राम स्तर पर कार्यो में सुगमता लाने हेतु ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के पदों का एकीकरण किया जाय

इस दौरान जिला प्रधान सन्गठन अध्य्क्ष मोहन सिंह नेगी, जोशीमठ अध्य्क्ष अनूप नेगी ,नयन कुंवर