Home उत्तराखंड – पहाड़ के कास्तकारों को भारी बर्फबारी का इंतजार

– पहाड़ के कास्तकारों को भारी बर्फबारी का इंतजार

39
0

नैनीताल जिले में पहली हिमपात हो चुकी है और फलपट्टी के नाम से विख्यात रामगढ़,ओखलकांडा,धारी के कास्तकार इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं। कास्तकारों का कहना है कि मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अबकी बार अच्छा हिमपात होने की संभावना है। आपको बता दें कि बर्फबारी को सेब की पैदावार के लिए वरदान मानी जाती है। नैनीताल जिले के रामगढ़,ओखलकांडा और धारी ब्लॉक फलपट्टी के रूप में जानी जाती हैं और अच्छी पैदावार के लिए बर्फ का ज्यादा मात्रा में पड़ना जरूरी है , दरअसल बर्फबारी मिट्टी में मौजूद खराब बैक्टीरिया को मारती है और इसकी उर्वरकता को बढाती है। वहीं फ्लॉवरिंग अच्छी होगी तो नमी होने के कारण सेब ,नाशपाती के फलों में अच्छा विकास होता है। जिससे कास्तकारों को मंडी में अच्छा भाव मिलेगा। समय रहते बर्फबारी होने से वाटर रिचार्ज होंगे और साथ ही भूजल स्तर बढ़ने से पेयजल की किल्लत भी आने वाले दिनों में कम रहेगी।

वहीं बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो सेब की अच्छी फसल के लिए दिसंबर से फरवरी तक करीब 1400 घंटे चिलिंग आवर्स आवश्यक होते हैं। इस दौरान सेब सहित अन्य फलदार पेड़ सुस्तावस्था में होते हैं। इसके बाद जब फ्लावरिंग होती है तो सेब के पेड़ों को औसतन 18 से 24 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता रहती है। यह तापमान सेब फसल की सेटिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है।