Home उत्तराखंड मौसम ने ली करवट, मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट, वनाग्नि से...

मौसम ने ली करवट, मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट, वनाग्नि से मिली बड़ी राहत

3
0

चमोली: मौसम ने ली करवट, मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट, वनाग्नि से मिली बड़ी राहत
चमोली जनपद में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और जंगलों में लगी आग से राहत पहुंचाई है। गुरुवार देर शाम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं लंबे समय से धधक रहे जंगलों की आग पर भी काफी हद तक काबू पाया गया है।
जिले के गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गैरसैंण तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और पहाड़ों पर छाए धुएं से भी लोगों को निजात मिली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्षा से वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई है तथा कई स्थानों पर आग स्वतः बुझ गई है।
हालांकि लगातार बारिश के चलते कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे नालों का जलस्तर बढ़ा है और भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दे रही है, क्योंकि बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।