Home उत्तराखंड जश्न: बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने...

जश्न: बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

10
0

चमोली: बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत के नतीजे आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हवाबाजी में बात करती है लेकिन आम जनमानस आज भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण भाजपा के साथ है और देश के साथ साथ बागेश्वर उप चुनाव में जनता ने साबित कर दिया है कि भाजपा देश हित में काम करने वाली पार्टी है। कार्यक्रम में नगर के सम्मानित अध्यक्ष महेंद्र राणा महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी दसौली मंडल के अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल, नगरपालिका अद्ययक्ष पुष्पा पासवान, भेषज संग अद्ययक्ष सतेंद्र अश्वाल, सतेश्वरी टम्टा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविंद दसौली मंडल पूर्व अध्यक्ष विक्रम पूर्व नगर अध्यक्ष गोपेश्वर विनोद कवासी नगर अध्यक्ष गोपेश्वर युवा मोर्चा प्रदीप रावत चंडी प्रसाद तिवारी हरि प्रसाद मंगाई युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ईशांत रावत मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह बुद्धि प्रसाद आदि शामिल थे