Home उत्तराखंड तेजपाल बने युवा मोर्चा देवाल के मंडल अध्यक्ष

तेजपाल बने युवा मोर्चा देवाल के मंडल अध्यक्ष

22
0

*तेजपाल सिंह रावत बने युवा मोर्चा देवाल के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी*
देवाल
उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है । जिसे देखते हुए देवाल ब्लॉक के तेजपाल सिंह रावत को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे युवाओं में काफी खुशी है। तेजपाल सिंह रावत कहना है कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है वह इस जिम्मेदारी को निभाएंगे तथा युवाओं में एक नया जोश भरने का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से जीतकर सत्ता में आएगी और बहुमत की सरकार बनाएगी।