केदारनाथ-ऊखीमठ में बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू, वन टाइम सेटलमेंट समेत तीन मांगें उठाईं
ऊखीमठ/केदारनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में अस्थायी कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना भी दिया जा रहा है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वन टाइम सेटलमेंट, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा ईएसआई और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं होने के चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
अस्थायी कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों और मंदिर समिति प्रबंधन से उनकी लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते हुए मांगों के समाधान की अपेक्षा जताई है।
अब देखना होगा कि कर्मचारियों की मांगों पर बीकेटीसी प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








