बदरीनाथ/काशी। बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शंकराचार्य ने बदरीनाथ धाम की प्राचीन परंपराओं, पवित्रता और धार्मिक मर्यादा के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि धाम परिसर और पवित्र यात्रा मार्ग पर डीजे बजाने, नाच-गाने तथा मनोरंजन से जुड़े अनधिकृत आयोजन तीर्थस्थल की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए धाम की मौलिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण जरूरी है।
इस संबंध में उन्होंने उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री से तीन प्रमुख मांगें की हैं। उन्होंने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जांच में तकनीकी खामियों, मौसम की परिस्थितियों और व्यावसायिक दबाव सहित सभी संभावित पहलुओं को शामिल करने पर जोर दिया।
इसके साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विमानन सुरक्षा मानकों को सख्त करने और प्रभावी नीतियां लागू करने की मांग की। उन्होंने बदरीनाथ धाम क्षेत्र में डीजे, नाच-गाने और व्यावसायिक आयोजनों जैसी धार्मिक मर्यादा के विपरीत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट एवं कठोर नीति बनाने का भी आग्रह किया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








