Home उत्तराखंड 5.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार’

5.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार’

27
0

चमोली पुलिश द्वारा अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चौकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री धन सिंह तोमर पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद रावत मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चौकिंग दिनअभियुक्त ’राजू कार्की पुत्र प्रेम सिंह कार्की निवासी- सांगलाकोटी थाना सतपुली जिला पौड़ी गढ़वाल’ को रविग्राम के पास से ’5.05 ग्राम अवैध स्मैक’ जिसकी कीमत 40हजार बताई जा रही के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश गोपेश्वर के सम्मुख पेश किया जा रहा है। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली जोशीमठ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। चमोली पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है।