Home उत्तराखंड कर्णप्रयाग में 108 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बालबाल बचा चालक व अन्य व्यक्ति

कर्णप्रयाग में 108 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बालबाल बचा चालक व अन्य व्यक्ति

24
0
गोपेश्वर। कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में शनिवार को 108 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि वाहन दुर्घटना में वाहन चालक और अन्य सवार सुरक्षित बच गए हैं। स्थानीय लोगों ने यँहा दुर्घटनाओं के लिए लोनिवि और प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है।
बता दें कि शनिवार को सुबह करीब 8 बजे 108 वाहन मुख्य बाजार से सुभाषनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान यँहा सुभाषनगर मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराया और करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने चालक मनोज व भूपेंद्र सिंह को खाई से निकालकर सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। जँहा चिकित्सकों ने उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताया है।