Home उत्तराखंड समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाऐं...

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाऐं हुयीं स्व, सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित ।

48
0

चमोली:समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को भब्य समारोह में स्व . सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा चमोली द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल , भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा हिमानी वैष्णव , नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान , कर्ण प्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल , भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी , भाजपा की वरिष्ठ नेता सरला खंडूरी समेत अन्य गणमान्य लोगों के हाथों से मेमेन्टो , शाल , पुष्प गुच्छ से किया गया। इस अवसर पर चमोली जिले और राज्य के अलग अलग स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में पहुंची। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज का भाव पूर्ण स्मरण किया गया।

चमोली जैसे दूरस्थ क्षेत्र में मेडिकल शिक्षा , अनुशासन , कोशिश काल में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली राजकीय नर्सिंग कालेज पटियाल धार गोपेश्वर की प्रधानाचार्या ममता कपरवाण , साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन के लिए शिक्षिका और कवयित्री शशि देवली , सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ललिता देवी , शिक्षा के लिये शिक्षिका हेमा परमार , पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए सोनिया मिश्रा , बेहतरीन पुलिसिंग के लिए पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम खत्री , शिक्षा के लिए प्रेरक कार्य करने वाली शिक्षिका रजनी नेगी , उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए संगीता देवी , ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के लिए ए एन एम विमला शर्मा , उल्लेखनीय सामाजिक कार्य के लिए कमला देवी रावत और शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य के लिए शशि कंडवाल को स्व सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्व सुषमा स्वराज अवार्ड पुरस्कार प्रदान करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा मातृ शक्ति का सम्मान सभ्य सभी की पहली पहचान है। कहा भाजपा की वरिष्ठ नेता . पूर्व केंद्रीय मंत्री , वरिष्ठ अधिवक्ता सुषमा स्वराज ने अपनी प्रखरता और विलक्षणता से न सिर्फ भारत में वरन दुनिया की महिलाओं के लिए संघर्ष , संस्कृति , वेदाग राजनीति के लिए प्रेरणा का कार्य किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा हिमानी वैष्णव ने स्व सुषमा स्वराज को प्ररेणा की ज्योति पुंज बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने मातृ शक्ति को परिवार , समाज , राष्ट्र , और विश्व के लिए आदर्श बताया। कर्ण प्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने इस अवसर पर कहा समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान और आदर भाजपा की मूल धारणा और संस्कार है। गोपेश्वर नगरपालिका की अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने इस अवसर पर कहा महिलाओं से सम्मान से समाज गौरवान्वित होता है। भाजपा की वरिष्ठ नेता सरला खंडूरी ने कहा मातृ शक्ति का सम्मान भाजपा रो की संस्कृति और संस्कार में है । वरिष्ठ भाजपा नेत्री रीना घड़ियां ने इस अवसर पर कहा पहाड़ गौरा देवी जैसी शक्ति पुंज की धरती है। यहां महिलाओं का सम्मान हमारे लहू में समाहित है।

महिलाओं के सम्मान और महिलाओं के लिए समर्पित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम , जागर , गीत महिलाओं ने गाये ।