चमोली। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार लंबे समय से अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।
सुरेश धीमरी ने कहा कि अंकिता के माता-पिता ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी मामले में चल रही सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक किए जाने की मांग उठाई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता लगातार जिस व्यक्ति की भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उसकी जांच करने से सरकार कथित तौर पर कतरा रही है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में सीबीआई जांच चल रही है, लेकिन इसकी प्रगति रिपोर्ट के संबंध में प्रदेश की जनता को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जांच की प्रगति को लेकर बरती जा रही कथित हीलाहवाली से लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि सरकार और जांच एजेंसी सीबीआई जांच की अब तक की प्रगति को सार्वजनिक करें तथा अंकिता के परिवार द्वारा उठाए जा रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाए।
इस दौरान मीडिया प्रभारी गोविन्द सजवान, आनंद पँवार, धीरेन्द्र गढ़िया
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.







