Home उत्तराखंड पार्षदों ने अद्ययक्ष पर लगाये मनमानी के आरोप, समस्या के समाधान...

पार्षदों ने अद्ययक्ष पर लगाये मनमानी के आरोप, समस्या के समाधान न होने पर स्तीफा की दी चेतावनी

53
0

चमोली: नगर पालिका चमोली गोपेश्वर के पार्षदों द्वारा नगर अध्यक्ष नगर पालिका पर मनमानी के आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है आपको बताते चलें कि नगरपालिका गोपेश्वर मैं विकास कार्यों के टेंडर को लेकर पार्षदों ने आपत्ति जताई है नगरपालिका पार्षद नवल भट्ट ने कहा कि बोर्ड की बैठक में अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों को लेकर सदस्य योजनाएं देते हैं और जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुति देने के बाद टेंडर लगते हैं लेकिन बोर्ड बैठक को के प्रस्ताव को दरकिनार करते हुए नगर पालिका द्वारा उन कार्यों के टेंडर खोले गए हैं जिन्हें सदस्यों द्वारा बोर्ड में रखा ही नहीं गया था वही सदस्य प्रियंका बिष्ट कहते हैं कि नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन द्वारा मनमानी की जा रही है सदस्यों को दरकिनार किया जा रहा है जिसके चलते उनके वादों में होने वाले विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वह सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। अध्यक्ष नगर पालिका चमोली गोपेश्वर पुष्पा पासवान ने कहा कि वार्ड मेंबरों द्वारा दिए गए विकास योजनाओं के प्रस्ताव को गंभीरता से लिया जाता है और राजस्व की कमी के चलते सूचीबद्ध तरीके से कार्यों के टेंडर खोले जाते हैं उन्होंने यह भी कहा कि उनके पार्षद नाराज हैं और इस नाराजगी को जल्द समाधान कर उनकी मांग को पूरा करेंगे।
इस दौरान नवल भट्ट, उमेश सती, प्रियंका बिष्ट,उपेन्द्र भण्डारी, राहुल आदि मौजूद रहे।