Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग: वाहन दुर्घटना मे 3की मौत 5 घायल

रुद्रप्रयाग: वाहन दुर्घटना मे 3की मौत 5 घायल

10
0

रुद्रप्रयाग में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!! 3 लोगों की मौत, 5 घायल!! ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गया।

इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 3, 5, 8 और 10 वर्ष के मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में 68 वर्षीय महेन्द्र सिंह, उनके 42 वर्षीय पुत्र अंजन सिंह और 32 वर्षीय संगीता देवी शामिल हैं। सभी मृतक एवं घायल उथिंड गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

एक पल की दुर्घटना ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति दें।पहाड़ की सड़कों पर सावधानी ही सुरक्षा है।